Mahindra BSA Gold Star 650 जल्द ही आयेगी भारत में, बुलेट और रॉयल एनफील्ड को देगी जबरदस्त टक्कर।

Mahindra BSA Gold Star 650

भारत में रॉयल एनफील्ड और बुलेट जैसी बाइको को लोग खूब पसंद करते हैं, और युवाओं में इनका क्रेज बहुत ज्यादा है। इसी को देखते हुए Mahindra कंपनी ने भी अपनी जबरदस्त लुक वाली बाइक लॉन्च कर दी है। Mahindra BSA Gold Star 650 एक स्टाइलिश लुक वाली मिड रेंज बाइक है जो लोगो काफी पसंद आ रही हैं। आईए जानते हैं इस बाइक के दमदार फीचर्स और कीमत के बारे में।

Mahindra BSA Gold Star 650 Mileage

Gold Star 650 के माइलेज की बात करे तो अभी इस बाइक को भारत लॉन्च नहीं किया गया हैं। बाहर के देशों में ये बाइक 30Km प्रति लीटर का माइलेज देती हैं वही इस बाइक के टॉप स्पीड की बात करे तो 166km हैं। साथ ही बाइक में 12 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता है, उम्मीद है की इस बाइक को 2025 तक भारत में भी लॉन्च किया जायेगा।

Mahindra BSA Gold Star 650

Mahindra BSA Gold Star 650 Specifications 

महिंद्रा बीएसए गोल्ड स्टार 650 के इंजन की बात करे तो इसमें एक 652cc लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर पावरफुल इंजन दिया गया है, जो 6500rpm पर 45hp और 4000rpm पर 55Nm का टॉर्क पैदा करता है। साथ ही इसमें 5-स्पीड ट्रांसमिशन, फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स, रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। इस बाइक का कुल वजन 213 किलोग्राम है।

Mahindra BSA Gold Star 650 Mileage

अन्य विशेषताओं की बात करे तो बाइक में एबीएस के साथ फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है, इसके सीट की ऊंचाई 780 मिमी, व्हीलबेस 1425 मिमी और रेक 26.5 डिग्री निर्धारित की गई है। Mahindra Bsa Gold Star 650 इन्सिग्निया रेड, डॉन सिल्वर, मिडनाइट ब्लैक, हाईलैंड ग्रीन और सिल्वर शीन जैसे विभिन्न रंगों में आता है।

Also Read : जबरदस्त माइलेज के साथ Yamaha MT 15 V2, जानिए Price और Specification

Mahindra BSA Gold Star 650 Price

महिंद्रा बीएसए गोल्ड स्टार 650 की भारत में कीमत की बात करे तो अभी तक कंपनी ने कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। लेकिन खबरों की माने तो इस बाइक को 2025 तक लॉन्च किया जायेगा जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये होगी। यह एक क्लासिक रेट्रो डिज़ाइन, डुअल-चैनल एबीएस जैसी आधुनिक सुविधाओं के साथ आता है, और रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 और कावासाकी Z650RS जैसे मॉडलों को तगड़ा टक्कर देगा। 

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment