Jawa 42 : अपने डेशिंग लुक की वजह से बनी धोनी की पसंदीदा बाइक। फिचर्स दे रहे हैं बुलेट को टक्कर!

Jawa 42 Bobber ने लॉन्च होते ही अपने डेशिंग लुक और शानदार फीचर्स से लोगो का दिल जीत लिया। ये बाइक 334cc के दमदार ईंजन के साथ आता हैं, Jawa 42 बुलेट और यामाहा जैसे स्टाइलिश बाइको को तगड़ा कंपीटीशन दे रही हैं। आइए जानते है इस बाइक के शानदार फीचर्स और प्राइस के बारे में।

Jawa 42 कलर और वेरिएंट 

इस बाइक की शुरुआती कीमत 2.25 लाख रुपये हैं और भारत में जावा 42 चार वेरिएंट और चार रंगों में उपलब्ध है। रंगों की बात करे तो मिस्टिक कॉपर, मूनस्टोन व्हाइट, जैस्पर रेड डुअल टोन और ब्लैक मिरर में उपलब्ध है। इसके हाई एंड वेरिएंट की ex-showroom प्राइस 2.26 लाख रूपये है से शुरू होती है। जावा ने कई शानदार अपडेट के साथ 42 बॉबर का एक नया, अधिक आकर्षक अवतार लॉन्च किया था। हाल ही में, एमएस धोनी ने एक विशेष रूप से तैयार की गई पेंट स्कीम के साथ एक संशोधित जावा 42 बॉबर को अपने कलेक्शन में जोड़ा हैं।

Also Read:लौट के आ रही है ये 70 के दशक की Rajdoot! जिसके no.1 डिजाइन और माइलेज ने कर दिया था लोगो को दीवाना

जावा 42 बॉबर की विशेषताएं :-

Engine: जावा 42 बॉबर के इंजन की बात करे तो  334cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन द्वारा यह बाइक संचालित होती है। जो 32.74 PS की पावर और 29.92 Nm का टॉर्क पैदा करता है। साथ ही इसे छह-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

डिजाइन: इस बाइक में गोलाकार LCD कंसोल के साथ सभी LED लाइटिंग मिलती है।  इसमें डुअल चैनल ABS भी मिलता है। साथ ही बाइक के बाएं स्विचगियर पर एक यूएसबी-चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है।

जावा 42 बाइक 12.5 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता के साथ आता है। माइलेज की बात करे तो 30km प्रतिलीटर का माइलेज ये बाइक देती हैं, साथ ही इस बाइक की टॉप स्पीड की बात करे तो 129km प्रतिघंटा है।

ब्रेक: इस बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम की बात करे तो ब्रेकिंग के लिए 280 मिमी फ्रंट डिस्क और पीछे 240 मिमी डिस्क दी गई है, जिसमें डुअल-चैनल एबीएस मानक के रूप में आता है। बाइक 18 इंच के फ्रंट और 17 इंच के रियर स्पोक और अलॉय व्हील पर चलती है, जो क्रमशः 100-सेक्शन और 140-सेक्शन ट्यूब वाले टायर में लिपटे हुए होती हैं।

Jawa 42 On Road price in Jaipur:-

Vetiant Price (Jaipur)
42 Bobber Mystic Copper₹ 2,73,407
42 Bobber Moonstone White₹ 2,73,557
42 Bobber Jasper Red₹ 2,73,807
42 Bobber Black Mirror₹ 2,76,090

प्रतिद्वंद्वी:

जावा 42 बॉबर का मुकाबला रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350 ,  होंडा एच’नेस सीबी350 , येज्दी रोडस्टर और कीवे वी302सी जैसे स्टाइलिश बाइकों से है ।

Jawa 42 review

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment