Honda Hornet 2.0 एक स्पोर्टी लुक वाली जबरदस्त स्टाइलिश बाइक है, जिसमे 184cc का पावरफुल इंजन दिया गया है। अपने आकर्षक डिजाइन और शानदार माइलेज के चलते लोग इस बाइक को काफी पसंद करते है। Honda Hornet 2.0 में काफी शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं जो इसकी सवारी को और भी आरामदायक बना देता हैं। आईए जानते हैं इस बाइक के फीचर्स और कीमत के बारे में।
Honda Hornet 2.0 Top Speed or Mileage
Honda Hornet 2.0 के माइलेज की बात करे तो यह बाइक शहरो में लगभग 57.35km प्रतिलीटर का माइलेज देती हैं। बाकी सड़क स्थिति के अनुसार और चलाने वाले के अनुकूल थोड़ा कम या ज्यादा माइलेज दे सकती हैं। इस बाइक के टॉप स्पीड की बात करे तो 120km प्रतिघंटा हैं साथ ही इस बाइक में 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
Also Read: भारत की पहली No.1 Bajaj CNG Bike, जल्द ही होगी लॉन्च जानिए Price?
Honda Hornet 2.0 Engine Type
इंजन की बात करे तो होंडा हॉर्नेट 2.0 में एक मजबूत 184.4cc 4-स्ट्रोक, SI इंजन दिया गया है जो 8500 rpm पर 17.26 PS का पावर आउटपुट और 6000 rpm पर 16 Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। साथ ही इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, चेन ड्राइव की जैसी सुविधा भी उपलब्ध है।
Honda Hornet 2.0 Features
होंडा हॉर्नेट 2.0 के फीचर्स की बात करे तो इसमें एलईडी लाइटिंग, स्पोर्टी स्प्लिट सीट और पूरी तरह से डिजिटल लिक्विड क्रिस्टल मीटर के साथ एक आकर्षक डिज़ाइन है। इसमें एक शक्तिशाली 184cc इंजन, चारों ओर एलईडी लाइट्स और टॉर्क-फुल न्यू HET इंजन है। साथ ही सुरक्षा सुविधाओं में सिंगल-चैनल ABS, इंजन कट-ऑफ के साथ साइड स्टैंड इंडिकेटर और बेहतर सड़क पकड़ के लिए चौड़े रियर टायर शामिल हैं। Honda Hornet 2.0 के सभी दमदार फीचर्स इस कीमत पर मार्केट उपलब्ध अन्य बाइको को तगड़ा टक्कर देती हैं।
Specifications | Details |
---|---|
Mileage (City) | 57.35 kmpl |
Displacement | 184.4 cc |
Engine Type | 4 Stroke, SI Engine, BS-VI |
Max Power | 17.26 PS @ 8500 rpm |
Max Torque | 16 Nm @ 6000 rpm |
Front Brake | Disc |
Rear Brake | Disc |
Fuel Capacity | 12 L |
Body Type | Sports Type |
Weight | 142 kg |
Honda Hornet 2.0 Price
भारत में होंडा हॉर्नेट 2.0 के कीमत कीमत की बात करे तो यह बाइक ₹1,39,000 रुपये से लेकर ₹1,40,000 रुपये तक उपलब्ध है, जो चुने गए वेरिएंट पर निर्भर करता है। Honda Hornet 2.0 के फीचर्स और कीमत TVS Apache जैसे दमदार बाइकों को तगड़ा टक्कर देती हैं।